How To Delete Instagram Account Permanently : Instagram एक शानदार और जबरदस्त लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहाँ पर लोग अपनी वीडियो और फोटो को शेयर करते हैं। लेकिन कभी-कभी किसी कारण वस लोग अपना Instagram अकाउंट को स्थायी रूप से Delete करना चाहते हैं। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि आप अपने Instagram अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे Delete कर सकते हैं।
WhatsApp Group | Join Now |
Instagram अकाउंट Delete करने से पहले महत्वपूर्ण बातें याद रखे
Instagram अकाउंट डिलीट करने का परिणाम: Instagram अकाउंट डिलीट करने से आपके सभी फोटो, वीडियो, फॉलोअर्स, और मैसेज हमेशा के लिए Delete हो जाएंगे। उन्हें फिर से दुबारा वापस नहीं लाया जा सकता।
Instagram बैकअप लें : यदि आपके अकाउंट में कोई महत्वपूर्ण डेटा है, तो इसे डिलीट करने से पहले आप बैकअप ले सकते है। इसके लिए आप अपने डेटा को पूर्णरूप से डाउनलोड कर सकते हैं।
How To Delete Instagram Account Permanently Step By Step
Instagram अकाउंट को स्थायी रूप से हटाने से पहले, अपने डेटा का बैकअप लेना एक अच्छा विचार है। यहाँ बताया गया है कि आप अपना डेटा कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले Instagram ऐप खोलें और अपनी Profile पर जाएं।
- “Profile” पर जाने के बाद तीन लाइनों ≡ पर क्लिक करें और फिर “Accounts Centre” में जाना है।
- “Account Centre” में जाने के बाद “Personal Details” पर क्लिक करेंगे।
- उसके बाद “Account Ownership and Control” पर क्लिक करे।
- “Account Ownership and Control” पर क्लिक करने के बाद “Deaction or Deletion” पर क्लिक करे।
- इसके बाद अपने Instagram की Id पर क्लिक करे।
- Id पर क्लीक करने के बाद आपके सामने “Delete Account” होगा उस पर टैप करे।
- “Delete Account” पर क्लीक करने के बाद “Continue” पर क्लिक करे।
- “Continue” पर क्लिक करने के बाद आपको “Instagram Delete” करने का कारण देना होगा।
- उसके बाद “Continue” पर क्लिक करे उसके बाद “Password” भरे और Continue पर क्लिक करे।
- उसके बाद “Delete Account” की बटन पर क्लीक करे।
अब आपका Instagram Account हमेशा के लिए Delete हो जाएगा।
इस लेख को भी पढ़े
निष्कर्ष
अपना Instagram अकाउंट हमेशा के लिए Delete करने का निर्णय एक बड़ा फैसला हो सकता है। Delete करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने सभी आवश्यक डेटा का बैकअप लिया है और Instagram Account को Delete करने के निर्णय पर पूर्ण रूप से विचार कर लिया है।
यदि आपके पास कोई भी शंका हो, तो आप अस्थायी रूप से अपने Instagram Account को Deactivate करने का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसके कारण आपके Instagram की डेटा पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगा और आप जब चाहे तब किसी भी समय इसे पुनः Activate कर सकते हैं।
आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई है। अगर आपके मन में कोई सवाल हैं, तो कृपया कमेंट में पूछें और इसी प्रकार की जानकारी पुनः प्राप्त करने के लिए Whatsapp Group Join कर सकते है।