Phone Ko Fastboot Kaise Hataye: अगर आपका फोन Fastboot Mode में फंस गया है और आप इसे Normal Mode में लाना चाहते हैं, तो चिंता न करें। इस लेख में हम आपको Fastboot Mode हटाने के आसान तरीके बताएंगे।
Fastboot Mode क्या है?
Fastboot Mode एक स्पेशल बूट मोड है, जिसका उपयोग फोन के फर्मवेयर को अपडेट या रिपेयर करने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर तब सक्रिय होता है जब कोई सॉफ़्टवेयर गड़बड़ी होती है या गलत कमांड दी जाती है।
Fastboot Mood से फोन कैसे बाहर निकालें?
- फोन को Restart करें
- सबसे आसान तरीका फोन को Restart करना होता है:
- Power Button को लगभग 10-15 सेकंड तक दबाए रखें।
- फोन ऑटोमैटिकली Restart हो जाएगा और Normal Mode में आ जाएगा।
- Volume और Power बटन का उपयोग करें
अगर फोन सिर्फ Restart करने से Fastboot Mode से बाहर नहीं आता, तो ये ट्रिक आजमाएं:
- Volume Down + Power Button को एक साथ कुछ सेकंड तक दबाए रखें।
- स्क्रीन पर नया ऑप्शन दिखेगा, जहां ‘Reboot System Now’ चुनें।
- कमांड प्रॉम्प्ट (CMD) से Fastboot Mode हटाएं
अगर आपका फोन कंप्यूटर से कनेक्ट है और Fastboot Mode में फंस गया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर में ADB और Fastboot टूल्स इंस्टॉल करें।
- उसके बाद फोन को USB केबल से कनेक्ट करें।
- फिर कंप्यूटर में CMD (Command Prompt) खोलें और fastboot reboot कमांड टाइप करें:
- उसके बाद Enter दबाएं और आपका फोन Restart हो जाएगा।
4. Factory Reset करें (अंतिम उपाय)
अगर ऊपर दिए गए सभी तरीके काम नहीं करते, तो आपको Factory Reset करना पड़ सकता है:
- सबसे पहले Recovery Mode में जाएं और Press Volume Up + Power Button को एक साथ दबाये।
- उसके बाद Wipe Data/Factory Reset ऑप्शन चुनें।
- इस प्रक्रिया से आपका सारा डेटा डिलीट हो जाएगा, इसलिए सबसे पहले बैकअप लेना न भूलें।
Read More
निष्कर्ष
अगर आपका फोन Fastboot Mode में अटक गया है, तो ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप इसे आसानी से नॉर्मल मोड में ला सकते हैं। सबसे पहले साधारण Restart का प्रयास करें, और अगर यह काम न करे, तो अन्य तकनीकी उपाय अपनाएं।